July 27, 2024 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

Uncategorizedधर्म

पाकिस्तान से अयोध्या लाया गया 3 नदियों का जल

रामलला का होगा अभिषेक POK के मुस्लिमों ने दुबई के रास्ते भारत भेजा।

Express Samachar


 


एक्सप्रेस समाचार ।
अयोध्या रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर ओर उल्लास का माहौल है। 22 जनवरी को भगवान राम का पाकिस्तान के तीन पवित्र नदियों से जलाभिषेक किया जाएगा। शनिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से 3 नदियों का जल अयोध्या लाया गया है। कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले मंजूनाथ शर्मा ने तीनों पवित्र नदियों के जल को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा है। मंजूनाथ जैव शारदा कमेटी के सदस्य हैं।
मंजूनाथ शर्मा ने बताया, भारत देश में गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु और कावेरी इन 7 नदियों का महत्व है। जिसका वर्णन पुराणों में भी मिलता है। सरस्वती, सिंधु और कावेरी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर प्रांत में हैं। इन नदियों का जल लेकर अयोध्या आया हूं। जिसे ट्रस्ट को सौंपा गया है।

पाकिस्तान के मुस्लिमों ने भेजा जल
मंजूनाथ शर्मा ने बताया, सेवा शारदा समिति पाकिस्तान के मुस्लिमों से संपर्क करके जल को दुबई होते हुए मुंबई लाया गया। जहां से जल को शृंगेरी शारदा पीठ लाया गया। इसके बाद इसे लेकर अयोध्या आए हैं। इस जल से रामलला का अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा, यह हमारे के लिए काफी सौभाग्य का दिन है कि हजारों साल बाद भगवान रामलला अपने घर में विराजमान होने जा रहे हैं।शारदा पीठ Pok में है। यह पीठ कश्मीरी पंडितों के लिए 3 प्रसिद्ध पवित्र स्थलों में से एक है। यह नीलम नदी के किनारे है। यह भारत के उरी से करीब 70 किमी दूर है। यहां जाने के लिए दो रूट है। पहला मुजफ्फराबाद की तरफ से और दूसरा पुंछ-रावलकोट से। उरी से मुजफ्फराबाद वाला रूट कॉमन है। ज्यादातर लोग इसी रूट से जाते हैं।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!