March 4, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

त्योहारों पर शांति की तैयारी: पुलिस की विशेष ब्रीफिंग, 4 मार्च तक हाई अलर्ट

Express Samachar

आगर मालवा। होलिका दहन एवं धुरेंडी पर्व के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में 02 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा योजना लागू की गई है।

एसपी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। होलिका दहन स्थलों, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंग, अवैध गतिविधियों, शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह विशेष ड्यूटी 04 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।रमजान माह को ध्यान में रखते हुए धार्मिक भावनाओं के सम्मान, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अफवाहों के त्वरित खंडन के निर्देश भी दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट ने आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और आमजन से संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। पूरे जिले में लगभग 550 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं।जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली और रमजान पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!