Arif Khan / Tue, Jul 8, 2025 / Post views : 228
आगर मालवा मध्य प्रदेश/ आगर मालवा के ग्राम निपानिया बैजनाथ में सामाजिक धर्मशाला के निर्माण कार्य में जमीन समतलीकरण के लिए डाली जा रही मुरम के लिए पहले ट्रैक्टर लगाने की बात पर दो ट्रैक्टर चालकों तोहिद और धर्मेंद्र गोस्वामी में विवाद हो गया।
अन्य चालकों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि तोहिद ने धर्मेंद्र पर चाकू से तीन वार कर दिए। घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल आगर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
अस्पताल में उपचाररत घायल धर्मेंद्र गोस्वामीविज्ञापन
विज्ञापन