Express Samachar / Tue, Apr 2, 2024 / Post views : 518
आगर मालवा मध्यप्रदेश।
विभिन्न अनियमितताओं से घिरे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मनोज शर्मा द्वारा पत्रकार को धमकाए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा कर्मचारी के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरप हाड़ा पिता भगवती प्रसाद हाड़ा द्वारा 22 मार्च को कोतवाली थाने पर एक आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया था। कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड-3 मनोज शर्मा द्वारा उस पर शिकायती आवेदन वापस लेने तथा झुंठे कैस में फंसा देने की धमकियां देते हुए। जान से मारने की धोंस दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने जांच उपरांत मंगलवार को मनोज शर्मा के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन