Arif Khan / Fri, Jul 31, 2026 / Post views : 135
आरिफ खान, आगर मालवा। सावन के पहले दिन आगर मालवा जिले में झमाझम बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। दिनभर की उमस के बाद शाम को हुई तेज बारिश से खेत-खलिहानों में पानी भर गया और किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। जिले के वर्षामापक केंद्र पर कुल 238 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि जिले की औसत वर्षा 47.6 मिमी रही।
जिला प्रशासन द्वारा जारी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 85 मिमी बारिश आगर तहसील में दर्ज की गई। इसके अलावा बड़ौद में 56 मिमी, नलखेड़ा में 52 मिमी, सुसनेर में 36 मिमी तथा सोयतकलां में 9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
1 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 2192 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जबकि जिले की औसत संचयी वर्षा 438.4 मिमी रही। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में औसत 540.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
सावन के पहले दिन हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। किसानों ने इसे खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक बताया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन