Wed, 30 Sep 2026
Breaking News
गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना |

: आगर मालवा जिला अस्पताल में कथित लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों में आक्रोश

Arif Khan / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 310

Share:
आरिफ खान, आगर मालवा। जिला अस्पताल आगर एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। डिलीवरी के लिए लाई गई एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत के बाद चिकित्सकीय लापरवाही के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल एक परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया, बल्कि सरकारी अस्पतालों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को भी उजागर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी यास्मीन पति इक़बाल (31) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक डॉ. शीतल मालवीय द्वारा डिलीवरी कराई गई, लेकिन इस दौरान आवश्यक सावधानियां नहीं बरती गईं और समय पर उचित उपचार नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि लापरवाही के चलते पहले नवजात की मौत हुई और इसके कुछ समय बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया।मां और नवजात की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर भी कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से चिकित्सकीय लापरवाही का मामला बताते हुए दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर महिला चिकित्सक डॉ. शीतल मालवीय ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा कि डिलीवरी से पहले ही गर्भ में शिशु की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि महिला की मौत बाद में हुई। उनका दावा है कि उपचार पूरी तरह नियमानुसार किया गया और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है। प्रभारी सिविल सर्जन विजय सागरिया ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मां और नवजात की मौत से जिले भर में आक्रोश का माहौल है। परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं, वहीं आमजन यह सवाल उठा रहा है कि आखिर कब तक सरकारी अस्पतालों में लापरवाही का यह सिलसिला जारी रहेगा और जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई कब होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें