Tue, 29 Sep 2026
Breaking News
संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ |

: डीआईजी उज्जैन का आगर पुलिस लाइन व थानों का वार्षिक निरीक्षण

Arif Khan / Tue, Nov 25, 2025 / Post views : 229

Share:
आरिफ खान। आगर मालवा। उज्जैन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) नवनीत भसीन ने आज आगर पुलिस लाइन और विभिन्न थानों का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, पुलिसिंग में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर जोर दिया और पुलिसकर्मियों के कल्याण (वेलफेयर) के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन में भव्य सलामी, प्लाटून निरीक्षण और मार्च-पास्ट से हुई। डीआईजी भसीन ने आर्म्स एवं वाहन सामग्री की जाँच की और उपलब्ध संसाधनों को संतोषजनक पाया। परेड कमांडर, सूबेदार जगदीश यादव की उत्कृष्ट कमान से प्रभावित होकर डीआईजी महोदय ने उन्हें ₹500 का नगद पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद, डीआईजी ने नवग्रह वाटिका का उद्घाटन किया और मातृकुंज वाटिका का अवलोकन कर पौधारोपण किया।

सैनिक सम्मेलन में सुनी समस्याएँ

आयोजित सैनिक सम्मेलन में डीआईजी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और वेलफेयर, आवास, संसाधन तथा कार्य परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और ड्यूटी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। अपराधों की रोकथाम और जनता से व्यवहार पर विशेष बल देते हुए डीआईजी ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में 'गोल्डन आवर' के भीतर घायल को अस्पताल पहुँचाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जागरूकता और कौशल विकास

डीआईजी ने कोतवाली थाना परिसर में दिशा लर्निंग सेंटर का भ्रमण किया और पुलिसकर्मियों के कौशल-विकास में इसकी उपयोगिता की सराहना की। उन्होंने राहवीर योजना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शहर में यातायात एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता फैलाएगा।

 थानों की गहन जांच

अंत में, डीआईजी ने थाना कानड़ और थाना कोतवाली आगर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, हवालात, सीसीटीवी प्रणाली, अपराध एवं VCNB रजिस्टर और अभिलेख संधारण की गहन जांच की। उन्होंने थानों की स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु काँबिंग गश्त को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

 उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार

कोतवाली निरीक्षण के दौरान विवेचना कार्य में उत्कृष्ट जानकारी एवं दक्षता प्रदर्शित करने पर उपनिरीक्षक संजय गुनेरा एवं सहायक उपनिरीक्षक अजय सूर्यवंशी को डीआईजी महोदय द्वारा ₹500–₹500 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र कुमार बोयट एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा, एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव, डीएसपी लाइन रधुनाथ खातरकर, सभी थाना एवं चौकी प्रभारी और लगभग 200 पुलिस अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें