Tue, 29 Sep 2026
Breaking News
संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ |

: आगर में नकली जैविक खाद कांड, गुप्ता ट्रेडर्स की दुकान सील संचालक हिरासत में, जांच रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई

Arif Khan / Thu, Oct 16, 2025 / Post views : 216

Share:
आरिफ खान - आगर मालवा में जैविक खाद के नाम पर नकली खाद बेचने का मामला सामने आया है। किसानों की शिकायत पर कृषि विभाग ने गुप्ता ट्रेडर्स नामक दुकान पर छापा मारकर कार्रवाई की और दुकान को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद किसानों ने दुकान संचालक के खिलाफ जमकर विरोध किया और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर विजय स्तंभ चौराहे व बड़ौद रोड़ चौराहे चक्काजाम का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और दुकान संचालक को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने पहुंचाया। मामला तब तूल पकड़ गया जब किसानों ने आरोप लगाया कि गुप्ता ट्रेडर्स पर जैविक खाद के नाम पर नकली खाद बेची जा रही थी, जिससे फसल पर कोई असर नहीं हुआ। वहीं मौके पर पहुंचे कृषि अधिकारी विजय चौरसिया और नायब तहसीलदार गिरीश सूर्यवंशी ने कार्रवाई करते हुए दुकान से दो कंपनियों के खाद के सैंपल जब्त किए। जिसमें अन्नदाता जीबो उर्वरक (कृष्णा फास्केम लिमिटेड) ‎व बायो NPK (नर्मदा बायो केम लिमिटेड ) के सेंपल शामिल हैं। कृषि अधिकारी विजय चौरसिया ने बताया कि किसानों की शिकायत के आधार पर नमूने जांच प्रयोगशाला भेजे गए हैं ।और रिपोर्ट आने तक दुकान को सील किया गया है। दुकान सील करने के बाद किसानों का गुस्सा और भड़क गया। वे दुकान संचालक को पकड़कर विजय स्तंभ व बड़ौद रोड़ चौराहे पर ले आए और एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए चक्काजाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची कोतवाली प्रभारी शशि उपाध्याय ने किसानों को समझाइश दी और दुकान संचालक को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने पहुंचाया। और किसानों के साथ कोतवाली तक पैदल चलते हुए किसानों के आक्रोश को शांत किया। किसानों का कहना है कि कृषि विभाग के कुछ अधिकारी व्यापारियों के साथ मिलीभगत कर नकली खाद की बिक्री को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल कृषि विभाग ने दुकान को सील कर नमूने राज्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद में गड़बड़ी पाई जाती है, तो दुकान संचालक सहित संबंधित कंपनियों पर एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें