Tue, 29 Sep 2026
Breaking News
गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना |

नवागत एसपी द्वारा थाना बड़ौद का देर रात्रि औचक निरीक्षण : रात्रिकालीन ड्यूटी, थाना व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

Arif Khan / Sun, May 10, 2026 / Post views : 219

Share:

आगर मालवा। जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से नवागत पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी द्वारा देर रात्रि थाना बड़ौद का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक अचानक थाना परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी एवं ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति, अनुशासन, सतर्कता एवं कार्यप्रणाली की विस्तारपूर्वक जांच की। निरीक्षण के दौरान रात्रिकालीन ड्यूटी रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट, थाना स्टाफ की उपस्थिति, गश्त व्यवस्था एवं रात्रि पेट्रोलिंग की वास्तविक स्थिति का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा नाइट गश्त में तैनात पुलिस बल से सीधे संवाद स्थापित कर गश्त मार्ग, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, चेकिंग पॉइंट्स, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच प्रक्रिया सहित अपराध नियंत्रण संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रिकालीन गश्त केवल औपचारिकता न होकर अपराधों की रोकथाम, आमजन की सुरक्षा एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण का सशक्त माध्यम बने। साथ ही ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी द्वारा लापरवाही, अनुपस्थिति अथवा नशे की स्थिति पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, रिकॉर्ड रूम, सीसीटीएनएस व्यवस्था, अपराध रजिस्टर, शिकायत पंजी, लंबित प्रकरण, गिरफ्तारी रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर निगरानी, वारंट तामिली, साफ-सफाई व्यवस्था, शस्त्रागार एवं सुरक्षा उपकरणों का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रिकॉर्ड के अद्यतन संधारण, दस्तावेजों की सुव्यवस्थित व्यवस्था, थाना परिसर की स्वच्छता, शासकीय संपत्ति के रखरखाव एवं नागरिकों के लिए बेहतर पुलिस सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने स्पष्ट किया कि जिले के प्रत्येक थाने में अनुशासन, जवाबदेही, सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं परिणाममुखी बनाया जाए ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। आगर मालवा पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें