Arif Khan / Fri, Jul 3, 2026 / Post views : 380
आगर मालवा। जिले के बड़ोद में शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर नाजिया इलाही द्वारा की गई कथित टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने तहसीलदार आर.के. अहिरवार को ज्ञापन देकर मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
अंजुमन मदरसा एवं मुस्लिम समाज के बैनर तले नगर में शांतिपूर्ण रैली निकाली गई। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और कथित टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराया।
ज्ञापन का वाचन जावेद मुल्तानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुस्लिम समाज के सदर रशीद खान ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन