Mon, 28 Sep 2026
Breaking News
संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ |

यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद : प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की रहेगी विशेष व्यवस्था, शाही सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Arif Khan / Sat, Aug 22, 2026 / Post views : 213

Share:

आरिफ खान,आगर-मालवा। श्रावण मास के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

शाही सवारी के दौरान सवारी मार्ग, मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल, डायवर्जन पॉइंट, बैरिकेडिंग एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

मुख्य द्वार से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

बाबा बैजनाथ मंदिर के मुख्य द्वार से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां से केवल पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। अशक्त, बुजुर्ग, बीमार एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्य द्वार से ऑटो के माध्यम से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।

इन स्थानों पर होगी पार्किंग

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पाटीदार हॉस्टल के पास, नवीन अजाक थाना के पास, हेलीपेड पार्किंग, वेयर हाउस पार्किंग तथा कसाई देहरिया मार्ग स्थित मेला ग्राउंड को प्रमुख पार्किंग स्थल बनाया गया है।

सोयत, सुसनेर एवं कोटा रोड की ओर से आने वाले वाहन निपानिया जोड़ से निपानिया पंचायत भवन होते हुए निर्धारित पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे। शाजापुर, सारंगपुर एवं कानड़ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए जेल के पीछे एवं हेलीपेड पार्किंग निर्धारित की गई है। जेल के पीछे ट्रैक्टर, पिकअप, लोडिंग वाहन एवं बस तथा हेलीपेड पर कार एवं दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

उज्जैन, आगर शहर एवं बड़ौद रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पाटीदार हॉस्टल, जेल के पास टर्निंग, साई पॉइंट के सामने तथा औद्योगिक क्षेत्र रोड-1 एवं रोड-2 से निर्धारित यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

छावनी नाका रहेगा नो-व्हीकल जोन

छावनी नाका क्षेत्र एवं चौराहा नो-व्हीकल जोन रहेगा। यहां वाहन खड़े करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शाही सवारी के मार्ग पर भी किसी प्रकार की पार्किंग नहीं की जा सकेगी। वाहन चालकों को नजदीकी निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की गई है।

पुरानी कृषि मंडी में भंडारा-प्रसादी में आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन बस स्टैंड एवं ईदगाह पार्किंग में खड़े कर सकेंगे। वहीं बड़ौद चौराहे की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन थाना कोतवाली परिसर मैदान में पार्क किए जा सकेंगे।

बड़े वाहनों के लिए डायवर्जन

शाही सवारी के दौरान यातायात की स्थिति के अनुसार बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। कोटा एवं सुसनेर की ओर जाने वाले वाहनों को तनोड़िया से पिपलोन मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। उज्जैन की ओर जाने वाले वाहनों के लिए आमला से नलखेड़ा एवं कानड़ मार्ग का उपयोग कराया जाएगा।

कानड़ से आगर आने वाले वाहनों को दुपाड़ा-पचलाना जोड़ से आमला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बड़ौद रोड से सुसनेर, झालावाड़, कोटा, नलखेड़ा एवं कानड़ की ओर जाने वाले वाहनों को झोंटा से बीजानगरी होते हुए सुसनेर रोड-नलखेड़ा मार्ग की ओर भेजा जाएगा। भ्याना रोड के वाहनों को एमपीईबी के पास से बस स्टैंड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें