Arif Khan / Tue, Nov 11, 2025 / Post views : 356
जनपद अध्यक्ष के आरोप: जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने विधायक पर आरोप लगाया कि वह लगातार जनपद अध्यक्ष को प्रताड़ित कर रहे हैं और धमकाते हैं कि यदि उनके अनुसार कार्य नहीं किया गया तो पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक का कहना है कि यह क्षेत्र उनकी विधानसभा का है और यहां कार्य उनके अनुसार ही होंगे।
हंगामे के बाद पुलिस का हस्तक्षेप: कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा था और पुलिस बल की मौजूदगी में जनपद अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि को वहां से भेजा गया था, जिसके बाद भूमिपूजन संपन्न हो सका।
जनपद अध्यक्ष धरमकुंवर बाई ने अब विधायक और थाना प्रभारी के खिलाफ राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर किरण वरवड़े को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले में न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन