Tue, 29 Sep 2026
Breaking News
संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ |

आगर मालवा : दस दिवसीय मोहर्रम पर्व का ताजियों के विसर्जन के साथ हुआ समापन

Arif Khan / Sat, Jun 27, 2026 / Post views : 231

Share:

आगर मालवा। शहर में दस दिवसीय मोहर्रम पर्व का शनिवार को ताजियों के विसर्जन के साथ श्रद्धा, आस्था और गमगीन माहौल में समापन हुआ। मोहर्रम की दसवीं तारीख (यौमे आशूरा) पर नगर के विभिन्न मोहल्लों से पारंपरिक ताजिए जुलूस के रूप में निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और "या हुसैन" की सदाओं के बीच मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

ताजियों का जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ कर्बला मैदान पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों द्वारा पारंपरिक हैरतअंगेज करतब के प्रदर्शन भी किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।मोहर्रम जुलूस के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। अधिकारीयों की मौजूदगी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।ताजियों के विसर्जन के साथ आगर मालवा में दस दिवसीय मोहर्रम पर्व का विधिवत समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें