Express Samachar / Tue, Nov 12, 2024 / Post views : 431
आगर मालवा मध्यप्रदेश। आगर जिले के छोटे से गांव पिपलिया शाह के रहने वाले फैजल खान ने राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त किया रजत पदक।।ऑल इंडिया इंटर साईं रोइंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता जो कि 5-11 नवंबर तक केरल में आयोजित की गई जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों कि टीमों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल की ओर से खेलते हुए। फाइनल में म.प्र. ने चंडीगढ़ को हराकर टीम गेम में रजत पदक प्राप्त किया। फैजल खान को मिली इस उपलब्धि पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत समस्त खेल विभाग स्टाफ एवं खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। और उज्जवल भविष्य की कामना की।
फैजान खान पिता साबिर खान गांव पिपलिया शाह ।
विज्ञापन
विज्ञापन