हादसा
आगर-बड़ौद मार्ग गुरुखेड़ी जोड़ पर सड़क हादसा
पंचायत सचिव की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई गंभीर घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी

रिपोर्ट – आरीफ खान आगर मालवा
आगर-बड़ौद मार्ग पर बुधवार सुबह 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा बड़ौद रोड़ पर गुरुखेड़ी जोड़ के समीप उस समय हुआ जब पंचायत सचिव दिनेश पिता मोहनलाल शर्मा,अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी बाइक से टकरा गई।
जोरदार टक्कर में पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को निजी वाहन की मदद से आगर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।




