मध्यप्रदेश
लाड़ली बहनों के चेहरों पर मुस्कान, सीएम डॉ. मोहन यादव ने खातों में भेजी राशि

आगर मालवा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 33वीं किश्त के रूप में 1,836 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
इस अवसर पर आगर मालवा जिले की 1,13,838 पात्र लाड़ली बहनों के खातों में कुल 16,75,83,800 रुपये की राशि स्थानांतरित की गई।
जिले में कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया गया, जिसमें लाड़ली बहनों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। मासिक किस्त की राशि प्राप्त होने पर लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
