February 28, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

सरकार ने निभाया वादा, लाड़ली बहनों के खाते में आएं 1500 रुपए

आगर मालवा जिले की लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री जी का माना आभार....

Express Samachar

आरिफ खान आगर-मालवा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान की भावना को सशक्त किया है। लाडली बहना योजना में 1250 रुपए से बढ़ाकर आज 1500 रुपए की राशि बहनों के खाते में अंतरित कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की बहनों से किया वादा पूरा किया है। अब प्रतिमाह बढ़ी हुई राशि मिलने से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में और भी अधिक सक्षम होगी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त, 1500 रुपए प्राप्त होने पर जिले की लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना।

लाडली बहना संतोष जायसवाल ने कहा कि लाड़ली बहनों से सरकार ने किया वादा निभाया है, पहले योजना में 1000 रुपए, फिर 1250 और आज 1500 रुपए की राशि प्रदान की है। प्रतिमाह मिलने वाली राशि से महिलाएँ आर्थिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन रही है, योजना ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है और वे पहले से अच्छा जीवन यापन कर रही है।

लाडली बहना परवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना ने उनका आत्मसम्मान और विश्वास बढ़ाया है, आज बढ़ी हुई राशि 1500 रुपए मिली है, जिससे स्वयं की आवश्यकता की पूर्ति के साथ ही घरेलू खर्च में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को धन्यवाद।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!