February 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

एक्सप्रेस समाचार की खबर का असर: कृषि कार्यालय में लगा RTI सूचना पटल

Express Samachar

आगर मालवा। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले एक्सप्रेस समाचार की खबर का असर देखने को मिला है। उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में आखिरकार सूचना का अधिकार (RTI) से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने वाला सूचना पटल स्थापित कर दिया गया है।

गत 28 जनवरी को कलेक्टर द्वारा उक्त कार्यालय का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया था कि कार्यालय परिसर में सूचना के अधिकार अधिनियम से संबंधित आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि आम नागरिकों को आरटीआई आवेदन प्रक्रिया, लोक सूचना अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।हालांकि कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा लंबे समय तक आदेश का पालन नहीं किया गया। कार्यालय में सूचना पटल नहीं लगाए जाने से आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी।

इस संबंध में एक्सप्रेस समाचार ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जिम्मेदारों की नींद टूटी। इसके बाद कार्यालय में सूचना के अधिकार से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने वाला सूचना पटल स्थापित कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि मीडिया की सक्रियता से प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित होती है।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!