Arif Khan / Sat, Feb 21, 2026 / Post views : 53
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक यादव (जयपुर) ने कहा कि शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज सशक्त होगा। मृत्युभोज व दिखावे की परंपराएं समाज को आर्थिक रूप से कमजोर करती हैं, इसलिए सामूहिक विवाह जैसे सादगीपूर्ण आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिटायर्ड ब्रिगेडियर करतार सिंह (रेवाड़ी) ने अनुशासन, एकता व राष्ट्रभक्ति पर जोर देते हुए धर्मशाला निर्माण हेतु 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
बैठक में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, बालिका शिक्षा को प्राथमिकता, ग्राम स्तर पर संगठन विस्तार और आगर में प्रस्तावित धर्मशाला निर्माण पर चर्चा हुई। पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया तथा फूलों से होली खेलकर सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी एवं 52 गांवों से समाजजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन