Fri, 26 Jun 2026
Breaking News
SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ : साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी | सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन : अधिकारियों को दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी | वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों के बीच मिला अज्ञात शव : इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी | जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों की बढ़ रही परेशानी : जांच और रिपोर्ट के लिए एक ही खिड़की पर उमड़ रही भीड़ | आगर में होगा म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन : तैयारियों को लेकर ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न | विश्व रक्तदाता दिवस पर अंजुमन वेलफेयर सोसाइटी : ने लगाया रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रहित | मोती सा निखरा मोती सागर तालाब : सौंदर्यीकरण के बाद बना आकर्षण का केंद्र | अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी : जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित | लोकायुक्त का बड़ा एक्शन : सीमांकन रिपोर्ट के लिए रिश्वत मांगने वाला पटवारी ट्रैप, 5 हजार लेते पकड़ा गया | एफ.एम. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित : यातायात थाना प्रभारी आगर सूबेदार जगदीश यादव। | SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ : साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी | सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन : अधिकारियों को दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी | वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों के बीच मिला अज्ञात शव : इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी | जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों की बढ़ रही परेशानी : जांच और रिपोर्ट के लिए एक ही खिड़की पर उमड़ रही भीड़ | आगर में होगा म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन : तैयारियों को लेकर ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न | विश्व रक्तदाता दिवस पर अंजुमन वेलफेयर सोसाइटी : ने लगाया रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रहित | मोती सा निखरा मोती सागर तालाब : सौंदर्यीकरण के बाद बना आकर्षण का केंद्र | अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी : जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित | लोकायुक्त का बड़ा एक्शन : सीमांकन रिपोर्ट के लिए रिश्वत मांगने वाला पटवारी ट्रैप, 5 हजार लेते पकड़ा गया | एफ.एम. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित : यातायात थाना प्रभारी आगर सूबेदार जगदीश यादव। | SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ : साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी | सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन : अधिकारियों को दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी | वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों के बीच मिला अज्ञात शव : इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी | जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों की बढ़ रही परेशानी : जांच और रिपोर्ट के लिए एक ही खिड़की पर उमड़ रही भीड़ | आगर में होगा म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन : तैयारियों को लेकर ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न | विश्व रक्तदाता दिवस पर अंजुमन वेलफेयर सोसाइटी : ने लगाया रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रहित | मोती सा निखरा मोती सागर तालाब : सौंदर्यीकरण के बाद बना आकर्षण का केंद्र | अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी : जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित | लोकायुक्त का बड़ा एक्शन : सीमांकन रिपोर्ट के लिए रिश्वत मांगने वाला पटवारी ट्रैप, 5 हजार लेते पकड़ा गया | एफ.एम. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित : यातायात थाना प्रभारी आगर सूबेदार जगदीश यादव। |

: आगर मालवा में गणतंत्र दिवस की भव्य झलक, प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण

Arif Khan / Mon, Jan 26, 2026 / Post views : 193

Share:
आरिफ खान, आगर मालवा। जिले मे गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और सुशासन के माध्यम से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। [caption id="attachment_5145" align="aligncenter" width="718"] परेड निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री[/caption] मुख्यमंत्री के संदेश के बाद गुब्बारे छोड़े गए और हर्ष फायर किया गया, जिससे समारोह का उत्साह और बढ़ गया। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने पुलिस बल, महिला पुलिस बल, स्काउट-गाइड, महिला एवं बाल विकास विभाग के शौर्य दल तथा विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक एवं अनुशासित परेड का निरीक्षण किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। समारोह में कलेक्टर प्रीति यादव, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे। इस अवसर पर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र की रक्षा में योगदान देने वाले लोकतंत्र प्रहरियों को सम्मानित किया गया। यह क्षण भावुक और गौरवपूर्ण रहा। [caption id="attachment_5146" align="aligncenter" width="720"] प्लाटून कमांडर से परिचय करते प्रभारी मंत्री[/caption] कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आज़ादी, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रभावी संदेश दिया गया। [caption id="attachment_5147" align="aligncenter" width="683"] उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को मिले पुरस्कार[/caption] हालांकि समारोह के दौरान शहीद की पत्नी के सम्मान में हुई एक प्रशासनिक चूक भी चर्चा का विषय रही, जिसने कार्यक्रम की गरिमा पर सवाल खड़े किए। इसके बावजूद गणतंत्र दिवस का यह आयोजन आगर मालवा में राष्ट्रभक्ति, एकता और संविधान के प्रति सम्मान का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें