February 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

परेशानी

सर्वर डाउन होने से राशन वितरण बाधित, नागरिक परेशान

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले राशन को लेकर नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

Express Samachar

आरिफ खान, आगर मालवा। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले राशन को लेकर नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार सर्वर डाउन रहने के कारण उचित मूल्य दुकानों पर लगी पीओएस (POS) मशीनें काम नहीं कर पा रही हैं, जिससे राशन वितरण पूरी तरह ठप हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कई दिनों से तकनीकी खराबी के चलते पीओएस मशीनों में उपभोक्ताओं का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इसके कारण पात्र हितग्राही राशन लेने के लिए दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि वे दूर-दराज़ के गांवों से राशन लेने आते हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।राशन दुकानदारों ने भी बताया कि सर्वर की समस्या उनके नियंत्रण से बाहर है। मशीन चालू न होने के कारण न तो अंगूठा सत्यापन हो पा रहा है और न ही राशन का वितरण किया जा सकता है। इससे उपभोक्ताओं और दुकानदारों दोनों में असंतोष बढ़ रहा है।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सर्वर की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि समय पर राशन का वितरण सुनिश्चित हो सके। साथ ही, जब तक तकनीकी दिक्कत दूर नहीं होती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से राशन वितरण कराने की मांग भी उठाई जा रही है।

इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उच्च स्तर पर समस्या से अवगत कराया गया है और सर्वर सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही स्थिति सामान्य होने का आश्वासन दिया गया है।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!