February 15, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

हादसा

आगर मालवा: छावनी मार्केट मोहल्ले के ट्रांसफार्मर में भीषण आग, बिजली आपूर्ति ठप

Express Samachar

आरीफ खान, आगर मालवा। शहर के छावनी मोदीखाना रोड मार्केट मोहल्ला क्षेत्र में आज सुबह लगभग 11:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब मोहल्ले में स्थित एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे के आसपास ट्रांसफार्मर से पहले धुएं का गुबार उठा और कुछ ही पलों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया।

तुरंत ही इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई, स्थानीय लोगों ने बताया कि आग संभवतः ओवरलोडिंग या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आग की भीषणता को देखते हुए बिजली विभाग ने तत्काल पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति काट दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है।

धूं धूं कर जलता ट्रांसफार्मर

       बिजली आपूर्ति प्रभावित

ट्रांसफार्मर के जल जाने से छावनी मार्केट मोहल्ला और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। तब तक क्षेत्र में बिजली बहाली में कई घंटों का समय लग सकता है।
स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से जर्जर और पुराने हो चुके ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!