February 28, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्रशासन

नलखेड़ा में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाए जाने की अपील

Express Samachar

आरिफ खान, आगर मालवा। जिले के नलखेड़ा नगर में आज होली, रंगपंचमी एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी नागेश यादव सहित नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।गणमान्य नागरिकों ने भी प्रशासन को सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि नगर की परंपरा रही है कि सभी समुदाय मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं, जिसे आगे भी कायम रखा जाएगा।

बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में शांति, सौहार्द और आपसी समन्वय के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!