जनसुनवाई, BLS/CPR प्रशिक्षण एवं ग्राम/नगर रक्षा समिति सम्मेलन संपन्न

आरिफ खान, आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में 23 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, पुरानी कृषि उपज मंडी में जनसुनवाई, बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं CPR प्रशिक्षण तथा ग्राम/नगर रक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जनसुनवाई से हुई, जिसमें एसपी ने आवेदकों की समस्याएँ सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अपने संबोधन में उन्होंने सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा “गोल्डन ऑवर” में CPR की महत्ता पर जोर दिया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा व्यावहारिक CPR प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करने वाले 5 नागरिकों को सम्मानित किया गया तथा पत्रकारों, समिति सदस्यों व पुलिसकर्मियों सहित लगभग 350 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र कुमार बोयट सहित पुलिस अधिकारी, ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्य व नागरिक मिलाकर लगभग 400 लोग उपस्थित रहे।