होली-ईद को लेकर सख्त सुरक्षा निर्देश, डीआईजी ने की अपराध समीक्षा बैठक

आरिफ खान, आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आगर मालवा में पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया।
बैठक में लंबित अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशील कार्रवाई तथा समयबद्ध चालान पेश करने के निर्देश दिए गए। आगामी होली, रंगपंचमी एवं ईद-उल-फितर को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त, फ्लैग मार्च, नाकाबंदी और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
सीएम हेल्पलाइन एवं जनशिकायतों के समयसीमा में निराकरण, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के बाद डीआईजी भसीन द्वारा उज्जैन रोड स्थित नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


