Uncategorized
यादव म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
संघ के पत्रकार साथियों द्वारा दी गई बधाई और शुभकामनाएं
रिपोर्ट – आरिफ खान आगर मालवा
आगर मालवा – मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के आगर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर हरि नारायण यादव को नियुक्त किया गया है। उपरोक्त नियुक्ति मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया की सहमति से संघ के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के निर्देश पर जिला महासचिव अरुण फुलेरा द्वारा की गई है। यादव की नियुक्ति पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकार साथियों द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गई।



