July 1, 2024 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

राजनीति

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना।

सेकंडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता ।

Express Samachar

एक्सप्रेस समाचार रिपोर्टर आगर मालवा।

 

आगर मालवा मध्यप्रदेश।गुरुवार को न्यू बस स्टैंड पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सौंलकी के पक्ष में आमसभा आयोजित की गई।सभा में महिलाएं काफी तादाद में पहुची। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने महेंद्र सिंह सौंलकी को भारी मतो से जिताने की अपिल मंच से करते हुए क्षैत्र वासियों सौभाग्यशाली बताया। और आगे कहा कि चुनाव के पहले वादा किया था कि किसानों का गेंहू 2700 रूपए क्विंटल खरीदेंगे, अभी तीन माह हुआ सरकार को और 2400 रूपए में खरीदा है, अगले साल 2650 फिर 2800 और फिर पांच साल के कार्यकाल में यह गेंहू 3 हजार रूपए तक खरीदेगी सरकार। लाडली बहना के खातों में जल्द ही राशि भी आने वाली है। यह बात गुरूवार को भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्रसिंह सोलंकी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहीं। करीब 25 मिनिट के भाषण में मुख्यमंत्री यादव ने अपने तीन माह की सरकार के कार्यकाल का बखान कर कांग्रेस पर कई तीखे वार भी किए। आपने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस ने कई अडंगे डाले, मंदिर निर्माण हुआ तो कार्यक्रम में जाने से भी परहेज रखा, भगवान राम के प्रवेश उत्सव को सबने मनाया घर घर दीपक जलाएं, लेकिन कांग्रेसियों ने परहेज किया क्योकि उनको लगा कि अपना वोट बैंक लुट गया। ऐसी धर्म विरोधी कांग्रेस कहती है कि लाडली बहना को देने के लिए पैसा कहा से आया, अरे कहीं से भी आया तुम से नहीं लिया और तुम तो भूखे नंगे हो दे भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि आगर जिला बनने के बाद बदला है और यह बदलाव सभी देख भी रहे है, यह बदलाव भाजपा सरकार के कारण आया है, और पहले मोदी को वोट आतंकवाद समाप्त करने के लिए दिया और फिर राम मंदिर के लिए दिया अब आपकों मथूरा में कृष्ण मंदिर के लिए देना है। मोदी ने अपने कार्यकाल में कई निर्णय लिए उन्होंने आयुष्मान के तहत अस्पतालों में उपचार फ्री करवाया, वहीं अब 70 साल के बुजुर्गो के लिए 5 लाख रूपए तक का उपचार अस्पतालों में कराने की योजना भी लाई है। कार्यक्रम को लोकसभा प्रत्याशी सोलंकी, विधायक मधु गेहलोत,सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर, जगदीश अग्रवाल,सोनु गेहलोत,जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नीबाई भेरुसिंह चौहान, प्रेम मस्ताना,गोविंद सिंह बरखेडी, करणसिंह यादव, मंडल अध्यक्ष मनीष सौंलकी, प्रेम यादव, सुरज सिंह परिहार, कालुसिंह चौहान भुपेंद्र सिंह दरबार, श्याम सिंह परिहार, गिरजा शंकर राठौर,बाबुलाल यादव,नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल,सहित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भारी संख्या में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। संचालन भाजपा जिला महामंत्री ओम मालवीय ने किया। व आभार जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ने माना।इस अवसर पर बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!