Arif Khan / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 99
दीपावली के शुभ अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में मुख्यतः निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता शामिल थीं। इन आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति और कला के प्रति रुचि बढ़ाना तथा रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर एवं मिनी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रत्येक प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
इस आयोजन में स्कूल संस्था सचिव पवित्रा बौद्ध, संचालक आनंद बौद्ध, प्राचार्य रामचंद्र महेल्का, उपप्राचार्य जया शर्मा एवं समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। यह जानकारी विशाल जायसवाल द्वारा प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन