Arif Khan / Sat, May 2, 2026 / Post views : 127
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब रातोड़िया तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन