Arif Khan / Mon, Apr 27, 2026 / Post views : 172
आगर-मालवा में आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई द्वारा हाल ही में पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से पार्टी छोड़ने वाले नेताओं—राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी एवं राजिंदर गुप्ता—के पुतले दहन किए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हमेशा ईमानदारी और जनसेवा के मार्ग पर दृढ़ता से चलते रहेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय मालवीय, प्रदेश सचिव (एससी विंग) ईश्वर अजमेरिया, प्रदेश सह सचिव अजय मालवीय, जिला सचिव शैलेन्द्र अजमेरा, दिनेश मालवीय (अजा जिला अध्यक्ष), अमन खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन