February 5, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

क्राइम

राजस्थान में नशीले पदार्थ की फैक्ट्री पर आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 5 करोड़ का मशरूका जब्त

राजस्थान के झालावाड़ जिले में दबिश देकर नशीले पदार्थों की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का किया भाँडाफोड़

Express Samachar

आरिफ खान। आगर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक बड़ी और अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुराने प्रकरण में अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने राजस्थान के झालावाड़ जिले में दबिश देकर नशीले पदार्थों की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ, केमिकल और मशीनरी जब्त की है।

कार्रवाई के दौरान राजस्थान पुलिस ने आगर पुलिस का पूरा सहयोग किया। संयुक्त टीम ने झालावाड़ जिले के डग घाटा खेड़ी गांव में दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

पुलिस द्वारा जब्त सामग्री

दबिश के दौरान पुलिस ने 01 किलोग्राम स्मैक, 02 किलोग्राम एमडी ड्रग, 02 किलोग्राम केटामाइन केमिकल, 25 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, 05 किलोग्राम सोडियम कार्बोनेट, 07 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 07 मोबाइल फोन, 02 हाईटेक सिक्योरिटी नंबर प्लेट, एक राइफल, एक एयर गन, दो ड्रम एवं नशीले पदार्थ बनाने में उपयोग होने वाली एक मशीन जब्त की है।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!