Arif Khan / Fri, Sep 5, 2025 / Post views : 37
जुलूस में मनासा नीमच से आए कव्वालों के द्वारा एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए गए, जो पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के प्रति प्रेम और श्रद्धा को दर्शाते थे। शहर में जुलूस का पूरे रास्ते लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और लोगों द्वारा जगह जगह स्टाल लगाकर फल, हलवा, खीर मिठाइयां बाटी गई।
जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुलूस की निगरानी कर रहे थे। और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार थे। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो मुस्लिम समुदाय के पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब की पैदाइश के दिन की याद में निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन