March 4, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

खबर जरा हट के

नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, आरोपी की करतूत कैमरे में कैद

मंदिर में बढ़ती चोरी की वारदात, नायाब तहसीलदार ने एसपी को लिखा आवेदन

Express Samachar

आगर मालवा। जिले के नलखेड़ा में विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दर्शन करने पहुंचे नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी हो गई। इस घटना के बाद नायब तहसीलदार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, न्यायालय नायब तहसीलदार तहसील नलखेड़ा के नायब तहसीलदार 2 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3:15 बजे मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर परिसर में रसीद काउंटर के पास अपनी लगभग 500 रुपये कीमत की चप्पल उतारी थी। दर्शन के बाद जब वे करीब 3:25 बजे लौटे तो उनकी चप्पल निर्धारित स्थान पर नहीं मिली।इसके बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति चप्पल ले जाते हुए दिखाई दिया। मंदिर प्रबंधन द्वारा उक्त व्यक्ति की निवासी अयोध्याबस्ती, नलखेड़ा के रूप में की गई। शिकायत में उल्लेख है कि पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने चप्पल ले जाना स्वीकार भी किया।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि मंदिर में इन दिनों चप्पल व अन्य सामान चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित हो रही है। घटना के दौरान मंदिर में भीड़ एकत्र हो गई थी, जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी बनी।

नायब तहसीलदार ने पुलिस अधीक्षक, जिला आगर मालवा एवं थाना प्रभारी नलखेड़ा को पत्र लिखकर आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 व 126 के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!