February 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

आस्ट्रेलिया से आगर दौरे पर आई शांति मैकलवर ने किया गांधी उपवन का भ्रमण

Express Samachar

आरिफ खान, आगर मालवा। ऑस्ट्रेलिया से आगर दौरे पर आई शांति मैकलवर ने आज नगर स्थित गांधी उपवन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उपवन में स्थापित महात्मा गांधी के स्मारक, प्राचीन कुएं एवं परिसर में लगे पेड़-पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।उपवन में मौजूद सूबेदार जगदीश यादव ने उन्हें बताया कि वर्ष 1948 में यहां गांधी जी की अस्थियां चांदी की डिबिया में स्थापित की गई थीं। यह ऐतिहासिक जानकारी जानकर शांति मैकलवर आश्चर्यचकित हुईं और उन्होंने इस स्थल के महत्व की सराहना की।भ्रमण के दौरान शांति मैकलवर ने गांधी उपवन में गायत्री मंत्र का पाठ भी किया और परिसर की शांति एवं स्वच्छ वातावरण की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!