Arif Khan / Thu, Dec 25, 2025 / Post views : 216
गुरुवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने सभी ट्रेस किए गए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। संयोग से आज क्रिसमस का पर्व भी था, ऐसे में यह कार्यक्रम और भी खास बन गया। जिस तरह क्रिसमस पर सांता क्लॉस बच्चों को उपहार बांटते हैं, उसी तरह एसपी विनोद कुमार सिंह ने मोबाइल मालिकों को उनके गुम हुए फोन “उपहार” स्वरूप लौटाए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ झलक रही थी।
मोबाइल वापस पाने वाले नागरिकों ने आगर पुलिस और साइबर सेल की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय और भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया। कई लोगों ने कहा कि मोबाइल खोने के बाद उम्मीद लगभग खत्म हो जाती है, लेकिन पुलिस की इस पहल ने उनका भरोसा फिर से मजबूत किया है।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार सहित साइबर सेल और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। आगर पुलिस की यह पहल न सिर्फ तकनीकी दक्षता का उदाहरण है, बल्कि आम जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन