Arif Khan / Mon, Jul 13, 2026 / Post views : 114
आगर मालवा। जिले में फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं बनने की समस्या को लेकर सोमवार को ऑटो रिक्शा यूनियन ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के बाद दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा चालक एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
ऑटो चालकों ने बताया कि जिले में पिछले लगभग छह माह से वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी नहीं हो रहे हैं। इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के वाहन संचालन करने पर चालानी कार्रवाई का भी भय बना हुआ है।
यूनियन पदाधिकारियों ने मांग की कि जिले में जल्द से जल्द फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने की व्यवस्था शुरू की जाए, ताकि ऑटो चालकों को राहत मिल सके और वे बिना किसी परेशानी के अपना रोजगार संचालित कर सकें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा संचालक एवं यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन