Arif Khan / Thu, Jul 23, 2026 / Post views : 44
आगर मालवा। प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन में जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट ने एक औद्योगिक इकाई में 300 से अधिक श्रमिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्ति की शपथ दिलाई। जिला अस्पताल में नशामुक्ति केंद्र के मरीजों, चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके अलावा विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विद्यालयों, हाट-बाज़ार, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को भी जागरूक बनाकर "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन