Arif Khan / Fri, Jul 17, 2026 / Post views : 195
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय ने शुक्रवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान शक्तिपीठ मां पीतांबरा बगलामुखी देवी मंदिर, नलखेड़ा में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
दर्शन-पूजन के पश्चात मालवीय ने मंदिर परिसर में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंनेज़्ज़ नलखेड़ा स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आवासीय, शैक्षणिक एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन