Arif Khan / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 138
आगर मालवा। आगर मालवा-उज्जैन रोड स्थित ईदगाह के पीछे नेशनल हाईवे 552 G पर वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा लाखों रुपये खर्च कर पुराने नाले को तोड़कर नया नाला बनाया गया। लेकिन पहली ही बारिश में नए निर्माण की हकीकत सामने आ गई। हाईवे पर फिर से लबालब पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद सड़क पर इतना पानी जमा हो गया कि दोपहिया वाहन चालकों को वहां से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई वाहन चालकों को धीमी गति से पानी के बीच से गुजरना पड़ा, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।
स्थिति तब और खराब हो जाती है जब भारी वाहन पानी से होकर गुजरते हैं और गंदे पानी के छींटे राहगीरों व अन्य वाहन चालकों पर पड़ते हैं। इसे लेकर कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद यदि पहली ही बारिश में समस्या जस की तस बनी रहे, तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता और योजना पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन