Sun, 15 Nov 2026
Breaking News
महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश | महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश | महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश |

आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना

Arif Khan / Thu, Sep 17, 2026 / Post views : 170

Share:

आगर-मालवा। आगर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी ) मोतीलाल कुशवाहा का आगर से भोपाल स्थानांतरण हो जाने पर सुसनेर रोड स्थित एक निजी होटल में नगर के पत्रकारों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उनके तीन वर्ष के कार्यकाल को याद करते हुए पत्रकारों ने उनके कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, सहज व्यवहार और आमजन एवं पत्रकारों के साथ बनाए गए बेहतर समन्वय की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी उपस्थित थे जबकि एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार बोयट, थाना प्रभारी नागेश यादव, यातायात प्रभारी सौरभ सिंह चौहान एवं वरिष्ठ पत्रकार बैजू शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में पत्रकार मनीष मारु, महेंद्र परमार, हिंदू सिंह यादव,धीरप हाड़ा, भागीरथ देवड़ा,अरविंद दुगारिया आदि ने एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा सहित मंचासीन अतिथियों का साफा, पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

तीन वर्ष के कार्यकाल को बताया उल्लेखनीय

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सचिन जैन, नजीर अहमद एवं गिरीश सक्सेना ने एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा के आगर में रहे तीन वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। पत्रकारों ने कहा कि मोतीलाल कुशवाहा ने स्थानीय जनता और पत्रकारों के साथ बेहतर सहयोग एवं समन्वय बनाए रखते हुए अपने दायित्वों के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

पत्रकारों ने कहा कि एसडीओपी जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए भी मोतीलाल कुशवाहा हमेशा एक सिपाही की भावना के साथ पूरी तत्परता और समर्पण से फील्ड में काम करते हुए दिखाई दिए। कई मौकों पर वे घटनास्थल पर समय रहते पहुंचे और अपनी सक्रियता के चलते बड़ी वारदातों को होने से टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिसिंग के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान

पत्रकारों ने उनके पुलिसिंग कार्यों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में किए गए योगदान का भी उल्लेख किया। क्षेत्र के कुछ स्कूलों में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया गया कि उन्होंने स्कूल भवन निर्माण में सहयोग करने के साथ ही फर्नीचर उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता के अनुसार अन्य प्रकार का सहयोग भी किया। पत्रकारों ने कहा कि पुलिस अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में दिया गया उनका योगदान भी उल्लेखनीय रहा।

पत्रकारों के लिए हमेशा तत्पर रहे कुशवाहा

समारोह में पत्रकारों ने कहा कि मोतीलाल कुशवाहा का पत्रकारों के प्रति सहयोगात्मक रवैया भी उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण विशेषता रहा। जब भी किसी घटना या मामले से संबंधित जानकारी की पुष्टि के लिए पत्रकारों को पुलिस विभाग से जानकारी की आवश्यकता होती थी, वे सदैव तत्पर रहते थे और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करते थे। इससे पत्रकारों को तथ्यात्मक एवं प्रमाणिक जानकारी के साथ समाचार तैयार करने में सुविधा होती रही।

एसपी और एडिशनल एसपी ने भी की सराहना विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी व एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार बोयट ने भी मोतीलाल कुशवाहा के कार्यों की सराहना की। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के अनुभवों का उल्लेख करते हुए आगामी पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुशवाहा बोले- यहां के कार्यकाल ने बढ़ाया आत्मविश्वास

अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा ने कहा कि आगर में कार्य करने के दौरान उन्हें क्षेत्र की जनता और पत्रकारों का लगातार सहयोग मिलता रहा। इसी सहयोग का परिणाम रहा कि उन्होंने यहां तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने पुलिसिंग का कार्य सीखा, लेकिन आगर में कार्य करने के दौरान मिले अनुभव ने उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाया। यहां कार्य करने के बाद अब जब वे किसी अन्य स्थान पर जा रहे हैं तो उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास है, जो उन्हें अपने आगामी कार्यक्षेत्र में भी बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

स्मृति चिन्ह भेंट कर दी विदाई

कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों द्वारा मोतीलाल कुशवाहा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और भावभीनी विदाई दी गई। पत्रकारों ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि पदोन्नति के बाद वे एक बार फिर आगर-मालवा जिले में आएंगे और क्षेत्र की जनता को उनके अनुभव एवं कार्यों का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अजय झंजी ने किया।

इस अवसर पर दिलीप कारपेंटर, जहीरूद्दीन, अतुल शर्मा, राहुल किथोंदिया, लव कुश बैरागी, विजय बागड़ी, राजकुमार, सीताराम केसरी, आरिफ खान, दशरथ सिंह चौहान, बहादुर सिंह पवार, अंकित दुबे, गौरव सरवरिया, दुर्गाशंकर टेलर, रामेश्वर यादव, देवेंद्र मेवाड़ा, शानू खंडेलवाल, विनोद खांगोड़ा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें