Arif Khan / Sat, Sep 19, 2026 / Post views : 36
आगर मालवा। 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को छावनी स्थित सिद्धार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नगर मंत्री सोनू जादम एवं विशेष अतिथि भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। स्कूल संचालक आनंद बौद्ध एवं टीना गवली ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन शाहाना खान ने किया। कार्यक्रम की जानकारी स्कूल उपप्राचार्य विशाल जायसवाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन