Arif Khan / Thu, Sep 24, 2026 / Post views : 48
आगर मालवा। गुरुवार शाम स्थानीय पत्रकारों ने गांधी उपवन में शोकसभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार स्व. बसंत कुमार गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पत्रकारों ने उनके पत्रकारिता जीवन और शहर एवं जिले के विकास में दिए गए योगदान को याद किया।
शोकसभा में पत्रकारों ने कहा कि स्व. गुप्ता की लेखनी सदैव शहर और जिले के विकास के लिए चलती रही। उन्होंने बैजनाथ महादेव सहित अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित किए। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर भी इन क्षेत्रों के विकास के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए।
पत्रकारों ने कहा कि स्व. गुप्ता की पत्रकारिता सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित रही। उनकी कार्यशैली और लेखनी से सभी पत्रकारों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
शोकसभा के बाद उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. बसंत कुमार गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पत्रकार नजीर अहमद, अजय झंजी, महेंद्र परमार, सचिन जैन, दुर्गेश शर्मा, रामेश्वर योगी, गिरीश सक्सेना, धीरप हाड़ा, हिंदू सिंह यादव, गौरी शंकर सूर्यवंशी, दिलीप जैन, दिलीप कारपेंटर, गोविंद शर्मा गुरु, अरविंद दुगरिया, हनीफ खान, आरिफ खान, दशरथ चौहान, लव कुश बैरागी, राजकुमार जाटव, बहादुर सिंह, रामेश्वर यादव, पंकज कमरिया, दुर्गा शंकर टेलर, गौरव सरवरिया, अब्दुल शफीक और विनोद खंगोड़ा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन