Sun, 27 Sep 2026
Breaking News
संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ |

गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन

Arif Khan / Sun, Sep 27, 2026 / Post views : 174

Share:

आगर मालवा। नगर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो अलग-अलग समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई एवं मारपीट की स्थिति बन गई। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

विवाद के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने पहुंचे। इस दौरान एक पक्ष गणेश प्रतिमा को भी अपने साथ थाने ले आया। इसी बीच पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को थाने लाए जाने पर थाने परिसर में ही दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने हो गए और उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई।

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप किया और हंगामा कर रहे लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस की तत्परता से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गणेश विसर्जन जुलूस को आगे रवाना किया गया और गणेश प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें