Arif Khan / Mon, Jan 26, 2026 / Post views : 273
इस अवसर पर राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित नगर पालिका परिषद आगर मालवा का समस्त अमला, सभी पार्षदगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से देशहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन