February 5, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

धर्म

शबे बरात पर प्रेस वाले बाबा की दरगाह पर की चादरपोशी, देश दुनिया के अमन-चैन की मांगी दुआएं

Express Samachar

आरिफ खान, आगर मालवा। शहर में शबे बरात के मुबारक मौके पर काटन प्रेस स्थित प्रेस वाले बाबा की दरगाह पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर दरगाह पर विधिवत चादरपोशी की गई तथा देश-दुनिया में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।चादरपोशी के बाद काज़ी ज़िया उल हक साहब ने शबे बरात की फज़ीलत और इसकी अहमियत पर विस्तार से रोशनी डाली। दरगाह परिसर में पूरी रात शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा के दरबार में माथा टेककर अपनी-अपनी मुरादें मांगीं। आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!