Arif Khan / Tue, Sep 16, 2025 / Post views : 149
Kथाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 455/2025, धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत, क्रय–विक्रय नेटवर्क एवं अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आगर मालवा पुलिस नशे के कारोबार एवं तस्करी की जड़ों को खत्म करने हेतु सतत और कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने इस सराहनीय कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशि उपाध्याय, सउनि कालूराम मंडोवर, प्रधान आरक्षक रुद्रेश मीणा, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक गिरजाशंकर त्रिपाठी, आरक्षक विरेंद्र पांचाल, आरक्षक शिवम यादव, आरक्षक आशीष शुक्ल एवं आरक्षक बनवारी वर्मा की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन