Thu, 25 Jun 2026
Breaking News
SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ : साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी | सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन : अधिकारियों को दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी | वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों के बीच मिला अज्ञात शव : इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी | जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों की बढ़ रही परेशानी : जांच और रिपोर्ट के लिए एक ही खिड़की पर उमड़ रही भीड़ | आगर में होगा म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन : तैयारियों को लेकर ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न | विश्व रक्तदाता दिवस पर अंजुमन वेलफेयर सोसाइटी : ने लगाया रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रहित | मोती सा निखरा मोती सागर तालाब : सौंदर्यीकरण के बाद बना आकर्षण का केंद्र | अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी : जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित | लोकायुक्त का बड़ा एक्शन : सीमांकन रिपोर्ट के लिए रिश्वत मांगने वाला पटवारी ट्रैप, 5 हजार लेते पकड़ा गया | एफ.एम. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित : यातायात थाना प्रभारी आगर सूबेदार जगदीश यादव। | SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ : साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी | सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन : अधिकारियों को दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी | वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों के बीच मिला अज्ञात शव : इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी | जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों की बढ़ रही परेशानी : जांच और रिपोर्ट के लिए एक ही खिड़की पर उमड़ रही भीड़ | आगर में होगा म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन : तैयारियों को लेकर ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न | विश्व रक्तदाता दिवस पर अंजुमन वेलफेयर सोसाइटी : ने लगाया रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रहित | मोती सा निखरा मोती सागर तालाब : सौंदर्यीकरण के बाद बना आकर्षण का केंद्र | अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी : जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित | लोकायुक्त का बड़ा एक्शन : सीमांकन रिपोर्ट के लिए रिश्वत मांगने वाला पटवारी ट्रैप, 5 हजार लेते पकड़ा गया | एफ.एम. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित : यातायात थाना प्रभारी आगर सूबेदार जगदीश यादव। | SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ : साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी | सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन : अधिकारियों को दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी | वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों के बीच मिला अज्ञात शव : इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी | जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों की बढ़ रही परेशानी : जांच और रिपोर्ट के लिए एक ही खिड़की पर उमड़ रही भीड़ | आगर में होगा म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन : तैयारियों को लेकर ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न | विश्व रक्तदाता दिवस पर अंजुमन वेलफेयर सोसाइटी : ने लगाया रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रहित | मोती सा निखरा मोती सागर तालाब : सौंदर्यीकरण के बाद बना आकर्षण का केंद्र | अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी : जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित | लोकायुक्त का बड़ा एक्शन : सीमांकन रिपोर्ट के लिए रिश्वत मांगने वाला पटवारी ट्रैप, 5 हजार लेते पकड़ा गया | एफ.एम. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित : यातायात थाना प्रभारी आगर सूबेदार जगदीश यादव। |

SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ : साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Arif Khan / Wed, Jun 24, 2026 / Post views : 42

Share:

आगर मालवा। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय "SAFE CLICK-2026" साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आगर मालवा के मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी द्वारा साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल भुगतान में सावधानियां तथा साइबर अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया संबंधी जानकारी प्रदान करेगा।कार्यक्रम में एसपी सोनी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। SAFE CLICK-2026 अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन गतिविधि के झांसे में न आएं तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों से अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपना सकें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें