Arif Khan / Mon, Jun 15, 2026 / Post views : 123
आगर मालवा। जिला अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल में खून, पेशाब सहित अन्य जांचों के लिए पंजीयन कराने तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त करने की व्यवस्था एक ही खिड़की से संचालित होने के कारण प्रतिदिन भारी भीड़ लग रही है।
सुबह से ही मरीज और उनके परिजन लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। जांच कराने आए लोगों का कहना है कि एक ही खिड़की पर पंजीयन और रिपोर्ट वितरण का कार्य होने से काफी समय बर्बाद होता है। कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर मरीजों को भी घंटों इंतजार करना पड़ता है।
अस्पताल में आने वाले लोगों का कहना है कि यदि जांच पंजीयन और रिपोर्ट वितरण के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की जाए तो भीड़ कम हो सकती है और मरीजों को राहत मिलेगी। वर्तमान व्यवस्था के कारण अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहता है।
अस्पताल पंहुचने वाले लोगों की जिला अस्पताल प्रबंधन से मांग है कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त काउंटर शुरू किए जाएं, जिससे जांच संबंधी कार्यों में तेजी आए और मरीजों व उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन