Arif Khan / Sat, Jun 27, 2026 / Post views : 36
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा शनिवार, 27 जून को आगर-मालवा जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:00 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:30 बजे आगर-मालवा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे आगर-मालवा से मंदसौर के लिए रवाना होंगे तथा शाम 5:30 बजे मंदसौर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
उपमुख्यमंत्री का काफिला भोपाल से कुरावर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, पचोर और सारंगपुर होते हुए आगर-मालवा पहुंचेगा। जिला प्रशासन द्वारा उनके आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन