Sun, 04 Oct 2026
Breaking News
विद्यार्थियों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम : यातायात पुलिस ने संस्कार स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान | गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | विद्यार्थियों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम : यातायात पुलिस ने संस्कार स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान | गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | विद्यार्थियों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम : यातायात पुलिस ने संस्कार स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान | गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना |

: विधानसभा सुसनेर में 75.54 प्रतिशत मतदान, युवा, बुजूर्ग, दिव्यांग सभी मतदाताओं ने निभाई अपनी नैतिक जिम्मेदारी।

Express Samachar / Wed, May 8, 2024 / Post views : 220

Share:

एक्सप्रेस समाचार रिर्पोटर

सुसनेर/आगर मालवा। आगर-मालवा मध्यप्रदेश । लोकसभा निर्वाचन-2024 अन्तर्गत लोकसभा संसदीय क्षेत्र राजगढ़ के विधानसभा क्षेत्र सुसनेर में जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्थाओ के मध्य  307 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुए। क्षेत्र के सभी युवा, बुजूर्ग, दिव्यांग, महिला-पुरूष मतदाताओं ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाई, जिससे विधानसभा सुसनेर में 75.54 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा सुसनेर में पुरूष मतदान 79.80 प्रतिशत एवं महिला मतदान 71.03 प्रतिशत रहा।सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुए, पहले दो घंटे में प्रातः 09ः00 बजे तक 18.70 प्रतिशत मतदान, प्रातः11ः00 बजे तक 37.20 प्रतिशत मतदान, दोपहर 01ः00 बजे 53.02 प्रतिशत मतदान, अपरान्ह 03ः00 बजे तक 63.20 प्रतिशत मतदान, अपरान्ह 05ः00 बजे तक 72.50 प्रतिशत मतदान हुआ।मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में मतदान को लेकर अपार उत्साह देखा गया, महिला-पुरूष सभी ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के महायज्ञ में अपने मतों की आहुति देकर अपने नैतिक कर्तव्य का निर्वहन किया। प्रातः समय से ही मतदाता लम्बी-लम्बी कतारों में लगकर मतदान करते दिखाई दिये। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, एसपी श्री विनोद कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा सतत् मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया गया। विधानसभा सुसनेर के 307 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए शीतल पेयजल, छांव, दवाईयां की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। साथ ही गर्मी को देखते हुए नगरीय निकाय के मतदान केन्द्रों पर दोपहर के समय ठण्डी छाछ का वितरण भी मतदाताओं को किया गया। लक्की ड्रॉ में चयनित मतदाताओं को मिलेगा आकर्षक ईनाम लोकसभा निर्वाचन-2024 में विधानसभा क्षेत्र सुसनेर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में नवाचार के रूप लक्की ड्रॉ प्रतियोगिता का आयेजन मतदान केन्द्रों पर किया गया। प्रतियोगिता अन्तर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर प्रथम 100 मतदाताओं की नाम की पर्ची को लक्की ड्रॉ में शामिल करते हुए 03 मतदाता का चयन किया गया। इन मतदाताओं को जिला प्रशासन द्वारा आकर्षक ईनाम दिया जाएगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में इनका रहा विशेष सहयोग विधानसभा क्षेत्र सुसनेर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने सभी का समन्वित प्रयास रहा है। विशेषकर स्वीप अध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, स्वीप नोडल श्री ओपी विजयवर्गीय, पीओ डूडा पवन कुमार फूलफकीर, महिला बाल विकास अधिकारी, सभी स्वीप पार्टनर, नगरीय निकायों के सीएमओ, जनपद सीईओ समस्त आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का मैदानी अमला, बीएलओ, सभी बूथ अवेयरनेस ग्रुप का विशेष प्रयास रहा है। 13 मई को लोकसभा संसदीय क्षेत्र देवास के विधानसभा आगर में होंगा मतदान। 13 मई, मतदान दिवस भूले नहीं शत्-प्रतिशत मतदान करें विधानसभा क्षेत्र सुसनेर के मतदाताओं ने मतदान के महापर्व में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया, जिससे विधानसभा में रिकार्ड मतदान दर्ज हुआ। अब विधानसभा आगर के मतदाताओं की बारी है, लोकसभा संसदीय क्षेत्र देवास के विधानसभा क्षेत्र आगर में चौथे चरण में 13 मई को प्रातः 07ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक मतदान होगा। क्षेत्र के मतदाता मतदान की तारिख भूले नहीं, अपने सारे काम छोड़कर पहले मतदान कर, मतदान प्रतिशत में जिले को अव्वल लाकर गौरान्वित करें।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें